'दो रात से नहीं सोया, दिमागी संतुलन ठीक नहीं है...’ मेरठ में दलित महिला के हत्याकांड के आरोपी पारस ने वकील को ये सब बताया

Meerut Dalit Mahila Case: मेरठ में दलित महिला की हत्या और बेटी के अपहरण के आरोपी पारस सोम को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पेशी के दौरान आरोपी बेहद तनाव में दिखा. अब उसके वकील विक्रांत गोस्वामी ने बड़े खुलासे किए हैं.

ADVERTISEMENT

Meerut Dalit Mahila Case
Meerut Dalit Mahila Case
Google CTA

Meerut Dalit Girl Case: मेरठ में दलित महिला की हत्या और उसकी बेटी के अपहरण के आरोपी पारस सोम को रविवार को मेरठ के सीजेएम में पेश किया गया. इस दौरान कार्ट परिसर में पारस का अंदाज काफी बदला हुआ नजर आया. वो कोर्ट में अपना चेहरा मफलर से छिपाए हुए था. मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आरोपी पारस को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. वही दूसरी तरफ पीड़ित लड़की को भी एसीजेएम-2 कोर्ट में पेश किया गया. वहीं, इस बीच अब आरोपी के वकील विक्रांत गोस्वामी सामने आए हैं. उन्हें हमारे सहयोगी UP Tak से बात की है. इस दाैरान वकील ने कई चौंकाने वाले दावे किए हैं.