खान सर का पवन सिंह, खेसारी लाल पर फूटा गुस्सा, बोले- 'सीता-लक्ष्मण की धरती पर देवर-भाभी के रिश्तों को कर दिया तार-तार'

Khan Sir on Pawan Singh: खान सर ने भोजपुरी इंडस्ट्री में फैल रही अश्लीलता पर कड़ा प्रहार किया है. उन्होंने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे दिग्गजों का नाम लिए बिना पूरी इंडस्ट्री को आड़े हाथों लिया और कहा कि जिस बिहार की धरती ने सीता मैया और लक्ष्मण जी के पवित्र रिश्तों की मिसाल दी वहां आज रिश्तों की मर्यादा को धूमिल किया जा रहा है.

ADVERTISEMENT

खान सर का फूटा गुस्सा
खान सर का फूटा गुस्सा
google news

Khan Sir Viral News: सोशल मीडिया और शिक्षा जगत का जाना-माना चेहरा खान सर अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं. इस बार उनके निशाने पर भोजपुरी सिनेमा और वहां के गायक हैं. खान सर ने एक कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गानों में देवर-भाभी के रिश्तों को जिस तरह से पेश किया जा रहा है, उस पर गहरी नाराजगी जाहिर की है.