'पिछले ढाई-तीन सालों दोनों...' मेरठ में दलित युवती के किडनैपिंग केस में आरोपी पारस सोम के वकील ने किए कई चाैंकाने दावे
Meerut Murder Case: मेरठ के सरधना स्थित कपसाड़ गांव में दलित महिला की हत्या और बेटी के अपहरण मामले में रविवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया. इस मामले में मुख्य आरोपी पारस सोम को CJM कोर्ट में पेश किया गया. यहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इस बीच आरोपी के वकील का बयान सामने आया है. उन्होंने मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
ADVERTISEMENT

Meerut Murder Case
Meerut Dalit Murder Case: मेरठ के सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में दलित महिला की हत्या और उनकी बेटी के अपहरण के मुख्य आरोपी पारस सोम को पुलिस ने रविवार को CJM कोर्ट में पेश किया. इस दौरान कोर्ट परिसर में भारी पुलिस तैनात रहा. अब इस मामले में कोर्ट ने आरोपी पारस सोम को 14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेजने का आदेश दिया है. हालांकि, इस मामले में सुनवाई के दौरान आरोपी ने कुछ भी बोलने से किया इंकार किया है. इस बीच आरोप के वकील ने हमारे सहयोगी UP Tak से बात की है और बताया है कि कोर्टरूम में अंदर क्या क्या हुआ.
