वाइड बॉल देने पर अंपायर को मैदान पर बॉलर ने पटक पटक कर पीटा, वीडियो हुआ वायरल

Ghaziabad Cricket Fight: गाजियाबाद में एक क्रिकेट मैच के दौरान वाइड बॉल देने पर बवाल हो गया. बॉलर और उसके 12-15 साथियों ने अंपायर अतुल पर बल्ले और विकेट से जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना का वीडियो वायरल है.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad
Ghaziabad
google news

Ghaziabad Cricket Fight: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान वाइड बॉल के फैसले को लेकर बड़ा विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ा कि गुस्साए बॉलर और उसके साथियों ने मिलकर अंपायर की बेरहमी से पिटाई कर दी. यह घटना वेव सिटी थाना क्षेत्र की है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.