बिजनौर: दूल्हे की जूता चुराई रस्म में लेनी पड़ी UP पुलिस को एंट्री, शादी के तुरंत बाद हो गया तलाक !

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शादी के दौरान जूता चुराई की रस्म में सालियों ने कुछ ऐसा किया कि बवाल मच गया. मामला इतना बढ़ गया कि शादी के तुंरत बाद दूल्हे ने तलाक ले लिया. बारात बैरंग वापस चली गई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
google news

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गजब हो गया. जिस रस्म का दूल्हे को बेशब्री से इंतजार रहता है. जिस रस्म में वो अपनी सालियों और पत्नी की सहेलियों पर पैसे लुटाता है. बिना जूता पहने खड़ा रहता है. हास-परिहास का दौर चलता है. उस रस्म में ही बिजनौर में ऐसा हो गया कि रिश्ते में खटास आ गई. खटास इतनी कि दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग थाने में पहुंच गए. जूता चुराई की रस्म में पुलिस को एंट्री लेनी पड़ी.