UP: लिंग बदलकर लड़की से लड़का बनने वाले शरद अब बने पिता, पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म
लखनऊ में हार्मोन चेंज और इंदौर में लिंग परिवर्तन कराकर लड़का बनने के बाद शरद ने सविता सिंह से की शादी. अब शरद और सविता पैरेंट बन गए हैं. सविता ने बुधवार को एक बेटे को जन्म दिया.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: विनय पांडेय.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
शरद सिंह का जन्म एक क्रांतिकारी परिवार में सरिता सिंह के रूप में हुआ था.
जेंडर चेंज कराने के बाद शरद ने सविता सिंह से शादी की थी.
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के एक क्रांतिकारी परिवार में पैदा हुए शरद पहले शरद नहीं बल्कि सरिता सिंह थे. काकोरी कांड के अमर नायक ठाकुर रोशन सिंह के घर पोती का जन्म हुआ था. आज वही सरिता सिंह शरद सिंह बन गए हैं. गालों पर दाढ़ी और और आवाज में भारीपन है. यही नहीं उन्होंने सविता सिंह से शादी भी कर ली.