नीले ड्रम केस: मेरठ की मुस्कान बोली-'मुझे भगवान कृष्ण जैसे बेटा चाहिए', पति की हत्या कर जेल में है बंद
Meerut Neela Drum Case: मेरठ के चर्चित नीले ड्रम केस में पति की हत्या कर जेल में बंद मुस्कान ने अब चौंकाने वाली इच्छा जताई है. साथी कैदियों से बातचीत में उसने कहा कि वो भगवान कृष्ण जैसे बेटे को जन्म देना चाहती है.
ADVERTISEMENT

Meerut Neela Drum Case
Meerut Neela Drum Case: मेरठ के चर्चित नीले ड्रम वाले केस में जेल में बंद मुस्कान का कहना कि वो भगवान कृष्ण जैसे बेटे को जन्म देना चाहती है. दावा किया जा रहा है कि जेल में सजा काट रहे अन्य बंदियों से बातचीत के दौरान मुस्कान ने ये इच्छा जताई है.आपको बता दें कि यह वही मुस्कान है जिस पर अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर उसे नीले ड्रम में डालकर उसके ऊपर सीमेंट कर दिया था. मुस्कान इस समय मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला जेल में बंद है. इस समय वो प्रेग्नेंट है. ऐसे में कहा जा रहा है कि वो प्रेग्नेंट हाेने के चलते जमानत पाकर जेल से बाहर आने की कोशिश कर रही.