देवरिया: किन्नरों ने RPF इंस्पेक्टर पर किया था हमला...गिरफ्तारी के बाद जेंडर चेक हुआ तो सामने आया चौंकाने वाला सच

यूपी के देवरिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से जबरन वसूली और RPF इंस्पेक्टर पर हमले के मामले में पुलिस ने 7 किन्नरों को गिरफ्तार किया है. जांच के दौरान पता चला है कि 7 में से 5 किन्नर फर्जी हैं, जबकि 2 ने अपना जेंडर चेंज करवाया हुआ था.

ADVERTISEMENT

देवरिया : मारपीट करने वाले 7 में से 5 किन्नर निकले फर्जी 2 ने बदला था जेंडर
देवरिया : मारपीट करने वाले 7 में से 5 किन्नर निकले फर्जी 2 ने बदला था जेंडर
google news

उत्तर प्रदेश के देवरिया में रेलवे स्टेशन पर हाल ही में RPF के इंस्पेक्टर पर हमला करने वाले किन्नरों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. ये सभी किन्नर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से जबरन वसूली करते थे और पैसे न देने पर मारपीट करते थे. पुलिस ने अब इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से 5 फर्जी किन्नर निकले पाए गए हैं, जबकि 2 ने अपना जेंडर चेंज करवाया हुआ था.