आप भी बाजार से भूने चने खरीदकर खाते हैं तो जरा रुकिए, कहीं चने में सिंथेटिक एलोडाई तो नहीं, गोरखपुर में हुआ हैरान करने वाला खुलासा

गोरखपुर में भूने चने की खतरनाक खेप पकड़ी गई है, जिसे कपड़े और कागज रंगने वाले पीले केमिकल से रंगा गया था. खाद्य विभाग की जांच में 750 बोरे जब्त हुए. जानिए कैसे यह रंग लीवर और किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
गोरखपुर में रंगे हुए भूने चने की बड़ी खेप पकड़ी गई.
google news

आजकल अधिकांश लोग बाजार से भुने चने खरीदकर खाते हैं. कई बार इस चने का छिलका भी पीलापन लिए होता है. भुने चले जरूरत से ज्यादा पीले दिखते हैं. यदि ऐसा कुछ दिखे तो चौकन्ना हो जाइए. गोरखपुर में भुने चने की ऐसी खेप पकड़ी गई है जिसे पीले रंग से रंगा गया है. रंग भी वो इस्तेमाल हुआ जिससे कपड़े रंगने और कागज को कलर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. ये रंग इतना खतरनाक है कि शरीर में जाने पर लीवर, किडनी समेत कई अंगों पर असर करता है.