कानपुर: बड़े उम्र के प्रेमी संग जंगल में गई युवती से कुछ लोगों ने की बदसलूकी, लड़की बोली- मैं जिसके साथ चाहूं...

कानपुर देहात में एक लड़की अपने बड़े उम्र के प्रेमी के साथ जंगल में गई थी, जहां तीन युवकों ने उन्हें घेरकर मारपीट की और वीडियो वायरल कर दिया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है.

ADVERTISEMENT

जंगल में प्रेमी जोड़े की पिटाई के आरोप में दो लड़कों को गिरफ्तार किया गया है. (AI Generated Image)
जंगल में प्रेमी जोड़े की पिटाई के आरोप में दो लड़कों को गिरफ्तार किया गया है. (AI Generated Image)
google news

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से एक परेशान कर देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल एक लड़की अपने उम्र में बड़े प्रेमी के साथ जंगल में समय बिता रही थी. इस बीच तीन स्थानीय युवकों ने न केवल उन्हें रोका, बल्कि उनके साथ मारपीट भी की. हद तो तब हो गई जब मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर भी किया गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.