मेरठ में पड़ोसी से झगड़े के बाद बंटी ने की ऐसी शर्मनाक हरकत कि वीडियो हो गया वायरल, अब पुलिस ने ले लिया एक्शन
यूपी के मेरठ में पड़ोसी से लड़ाई के बाद एक शख्स शराब के नशे में धुत होकर बिना कपड़ों के सड़कों पर घूमने लगा. आरोप है कि इस दौरान वो महिलाओं के बीच जाकर अभद्र हरकतें करता रहा. इसी बीच परिवार ने सूचना पर जब काेई कार्रवाई नहीं की तो कॉलोनीवालों ने पुलिस को आरोपी का वीडियो सौंपकर शिकायत दर्ज करा दी.
ADVERTISEMENT

Meerut news
Meerut news: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां पड़ोसी से हुए झगड़े के बाद बंटी नामक एक शख्स बिना कपड़ो के (न्यूड) ही सड़क के बाहर धूमने लगा. बताया जा रहा है कि न्यूड घूम रहा बंटी शराब के नशे में था. दावा है कि आराेपी यही नहीं रुक और महिलाओं के बीच जाकर गलत इशारे करने लगा. अरोपी को ऐसा करते देख लोगों ने सबसे पहले उसके घरवालों से इसकी शिकायत की. लेकिन जब उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया तो कॉलोनी वाले पुलिस के पास पहुंच गए और बंटी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. अब पुलिस ने आरोपी बंटी को हिरासत में ले लिया है और अब उस पर एक्शन लेने की तैयारी में है.