बिहार में फ्री बिजली योजना पर यूपी के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार का तंज, बोले- ना बिजली आएगी, ना बिल आएगा

AK Sharma on Bihar electricity: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फ्री बिजली योजना पर यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने तंज कसा है. इसके बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है. माना जा रहा है कि इस तरह की बयानबाजी से पार्टी के अंदर चल रहे मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं.

ADVERTISEMENT

यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा.
यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा.
google news

AK Sharma on Bihar electricity: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार (एके) शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार की फ्री बिजली वाली योजना पर तंज कसा है. इस योजना पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि 'ना बिजली आएगी, ना बिल आएगा'. माना जा रहा है कि उनका इशारा गांव में होने वाली बिजली कटौती को लेकर था. उनकी यह बात इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों राज्यों में यानी उत्तर प्रदेश और बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार है. वहीं, इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं. ऐसे में पड़ोसी राज्य के ऊर्जा मंत्री द्वारा बिजली को लेकर तंज कसना पार्टी के आंतरिक मतभेदों को भी उजागर करने का काम कर रहा है. जानकारों के अनुसार, मंत्री का यह बयान बिहार की नीतीश सरकार के लिए चुनौती बन सकता है. खासकर तब जब सीएम नीतीश फ्री बिजली देने की बात कह चुके हैं.