नोएडा: इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के बाद उनके पिता ने सरकार और सिस्टम के बारे में क्या-क्या बोला?

नोएडा सेक्टर-150 में इंजीनियर युवराज की मौत के बाद उनके पिता ने प्रशासन पर रेस्क्यू में देरी का आरोप लगाया है. पिता के अनुसार, युवराज 2 घंटे तक गड्ढे में संघर्ष करता रहा, लेकिन सिस्टम की सुस्ती ने उसकी जान ले ली.

ADVERTISEMENT

yuvraj mehta death
yuvraj mehta death
Google CTA

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. हादसे में अपनी जान गंवाने वाले युवा इंजीनियर युवराज मेहता की शोक सभा में उनके पिता पहली बार मीडिया के सामने आए. भरी आंखों और रुंधे गले से पिता ने उस रात की पूरी दास्तां सुनाई.