बारात आई, जयमाला हुई…फेरों के लिए बुलाया तो दुल्हन हो गई लापता! उन्नाव की दूल्हे के साथ ये क्या हुआ
उन्नाव में एक शादी उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा में बदल गई, जब जयमाला के कुछ ही मिनट बाद दुल्हन मंडप से गायब हो गई. इसकी जानकारी मिलते ही परिजन कमरों और आसपास के इलाकों में उसे ढूंढते रहे, लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो दूल्हा पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गई. इस बीच पता चला कि दुल्हन फेरों से पहले ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो चुकी थी. इससे शादी के कार्यक्रम में हड़कंप मच गया.
ADVERTISEMENT

UP wedding viral news
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां शादी के कार्यक्रम में जयमाला की रस्म पूरी होने के ठीक बाद फेरों के समय दुल्हन अचानक गायब हो गई. इससे शादी के कार्यक्रम में हड़कंप मच गया. घटना के बाद दुल्हन को सभी कमरों में ढूंढा गया. आस-पास के क्षेत्रों में तलाश की गई. लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला. लेकिन अब में जो दुल्हन को लेकर जाे खुलासा हुआ इसे सुनकर दूल्हे पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्होंने लड़की पक्ष को जमकर खरी खोटी सुनाई.