UP Board Result 10th Topper Marksheet: पिछली बार की टॉपर प्राची से पीछे रहे गए इस बार के टॉपर यश, देखें मार्कशीट

यूपी बोर्ड का रिजल्ट 2024 में 10वीं कक्षा में सीतापुर की प्राची निगम ने टॉप किया था. प्राची को 600 में से 591 नंबर मिले थे. इस बार यश ने टॉप किया है. यश को कुल 587 अंक मिले हैं.

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
social share
google news

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है. बोर्ड ने 25 अप्रैल को रिजल्ट घोषित कर दिए. यूपी बोर्ड 10वीं में इस बार जालौन के यश प्रताप सिंह ने टॉप किया है. हालांकि  गत वर्ष 10वीं बोर्ड की टॉपर प्राची निगम के मुकाबले यश को कम नंबर मिले हैं.  

पिछली बार साल 2024 की टॉपर प्रची के मार्कशीट की चर्चा जोरों पर थी. प्राची ने 600 में से कुल 591 अंक हासिल किया था. हम आपको गत वर्ष यूपी बोर्ड टॉप करने वाली प्राची निगम की मार्कशीट (UP Board Result 2024 10th Topper Marksheet) के अंक बता रहे हैं. 

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं के नतीजे 24 अप्रैल 2024 दिन शनिवार को दोपहर 2:00 बजे घोषित किया गया था. 10वीं कक्षा में सीतापुर की प्राची निगम ने टॉप किया था. प्राची को 600 में से 591 नंबर मिले थे. तब प्राची की मार्कशीट खूब चर्चा में रही. प्राची को 98.50 फीसदी अंक मिले थे. प्राची ने हिंदी में  97, इंग्लिश 97 ,मैथ 100, साइंस 100 , सोशल साइंस 97, कला 100 नंबर मिले थे. प्राची को तीन विषयों में 100 में से 100 अंक मिले थे. 

यहां क्लिक करके देखें इस बार (2025 के टॉपर) यश प्रताप सिंह की मार्कशीट

यहां देखें मार्कशीट

इस बार ऐसे फटाफट चेक करें रिजल्ट

माना जा रहा है कि 21 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम आ सकते हैं. स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट  upmsp.edu.in पर रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा स्टूडेंट्स newstak.in पर भी विजिट कर फटाफट परिणाम जान सकते हैं. 

यह भी पढ़ें...

ध्यान देने वाली बात है कि हाईस्कूल की 1 करोड़ 63 लाख 22 हजार 248 और इंटरमीडिएट की 1 करोड़ 33 लाख 71 हजार 607 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 2 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया है. पिछले वर्ष 2024 में 31 मार्च को मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद 20 अप्रैल को परिणाम घोषित किया गया था, जबकि इस वर्ष मूल्यांकन में थोड़ी देरी के कारण परिणाम भी कुछ दिन बाद आने की संभावना है. 

इनपुट: राहुल (इंटर्न न्यूज तक के लिए)

यह भी पढ़ें: 

BSEB Bihar 12th Result 2025 Toppers: कॉमर्स टॉपर रौशनी कुमारी को मिले इतने नंबर कि मार्कशीट देख दंग रह जाएंगे
 

    follow on google news