'ठाकुर हूं मैं...' वायरल वीडियो वाले मामले में ऋतु मिश्रा का छलका दर्द, बोलीं- 'मैं ब्राह्मण...मेरी बेइज्जती की गई'
Thakur girl viral video: ‘ठाकुर हूं मैं’ वायरल वीडियो विवाद में अब ऋतु मिश्रा का बयान सामने आया है. उन्होंने अपनी बेइज्जती और परिवार को मिल रही धमकियों का आरोप लगाया है. एचडीएफसी बैंक की कर्मचारी आस्था सिंह और ऋतु मिश्रा के बीच विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है. विस्तार से जानिए इस मामले की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

आस्था सिंह के आरोपों का ऋतु मिश्रा ने दे दिया जवाब
सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो जो जमकर वायरल हो रहा है, वो है 'ठाकुर हूं मैं...'. यह मामला अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है और अब दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात रख रहे है. एक ओर एचडीएफसी बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह ने दावा किया था कि बातचीत में उनसे जाति पूछी गई थी तो अब वहीं ऋतु मिश्रा का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका दर्द छलक रहा है. ऋतु मिश्रा ने कहा है कि मैं ब्राह्मण हूं और मुझे मेरी पहचान पर गर्व है. इसके अलावा उन्होंने कहा है कि उनके पति और परिवार को धमकियां भी मिल रही है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी बात.