उदयपुर लग्जरी होटल कांड: बाथरूम में था कपल तभी मास्टर की लेकर कमरे में घुसा वेटर...अब होटल पर लगा 10 लाख का भारी जुर्माना
Udaipur luxury hotel case: उदयपुर के एक लग्जरी होटल में चेन्नई से आए कपल की प्राइवेसी उल्लंघन के मामले में बड़ा फैसला आया है. मास्टर की से कमरे में घुसने और बाथरूम में झांकने के आरोप के बाद उपभोक्ता आयोग ने होटल पर ₹10 लाख का जुर्माना लगाया और किराया ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया. जानिए मामले की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Udaipur luxury hotel case
झीलों की नगरी उदयपुर में घूमने आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. उदयपुर के एक नामी लग्जरी होटल में चेन्नई से आए एक कपल की प्राइवेसी में सेंध लगाने के मामले में चेन्नई उपभोक्ता आयोग ने सख्त रुख अपनाया है. आयोग ने होटल की इस गंभीर लापरवाही के लिए उस पर ₹10 लाख का भारी जुर्माना ठोक दिया है. आइए विस्तार से जानते है मामले की पूरी कहानी.