UGC के नए नियमों पर आया विष्णु तिवारी का रिएक्शन, बोले-ये काला कानून, एससी/एसटी एक्ट के झूठे केस में काट चुके हैं 20 साल सजा
UGC के नए नियमों को लेकर देशभर में बहस तेज है. इसी बीच फर्जी SC/ST केस में 20 साल जेल काट चुके ललितपुर के विष्णु तिवारी का इस पर रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने इन नियमों को काला कानून बताते हुए कहा कि ऐसे बदलाव आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बर्बाद कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

UGC New Rules Controversy
UGC New Rules Controversy: UGC के नए नियमों को लेकर देश भर में बहस छिड़ी हुई है. इस बीच अब एससी/एसटी एक्ट के झूठे केस में 20 साल तक जेल में रहे विष्णु तिवारी का बयान सामने आया है. विष्णु ने यूजीसी के इन नए नियमों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है. आपको बता दें कि विष्णु तिवारी उत्तर प्रदेश के ललितपुर के रहने वाले हैं. विष्णु बलात्कार और एससी एसटी एक्ट के झूठे आरोप के बाद निर्दोष साबित हुए. अब विष्णु ने मौजूदा कानूनी बदलावों को 'काला कानून' करार दिया है.