कौन हैं फेमस कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हनियां, हरियाणा से है कनेक्शन, जयपुर में होंगे फेरे!

Indresh Upadhyay wedding: फेमस कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय 5 दिसंबर को जयपुर के होटल ताज आमेर में हरियाणा की शिप्रा से विवाह करने जा रहे हैं. शिप्रा के पिता यूपी पुलिस में डीएसपी रहे हैं. शादी में धीरेंद्र शास्त्री और बी प्राक समेत कई संत और हस्तियां शामिल होंगी.

ADVERTISEMENT

Indresh Upadhyay wedding
Indresh Upadhyay wedding
Google CTA

Indresh Upadhyay wedding: वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय 5 दिसंबर को हरियाणा की रहने वाली शिप्रा के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी का आयोजन जयपुर के होटल ताज आमेर में होगा, जहां देश-विदेश से संत-महंत, कथावाचक और जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी. सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक फेरे होंगे और रात में ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया है.