उत्तराखंड आपदा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का तुरंत एक्शन, धराली पहुंचकर राहत कार्यों की कमान संभाली

उत्तरकाशी जिले के धराली और हर्षिल क्षेत्र में 5 अगस्त को आई भीषण आपदा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तिरुपति दौरा रद्द कर दिया. इसके बाद सीएम ने तुरंत देहरादून लौटकर राहत और बचाव कार्यों की कमान संभाली और जरूरी निर्देश दिए.

ADVERTISEMENT

cm dhami
Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami
google news

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली और हर्षिल क्षेत्र में 5 अगस्त को आए भीषण आपदा के बाद राज्य सरकार ने तत्काल और प्रभावी कदम उठाए. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत एक्शन लेते हुए अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए. दरअसल, आपदा के समय सीएम किसी कार्यक्रमें के चलते तिरूपति में थे. ऐसे मे हादसे की जानकारी मिलते ही उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया देहरादून पहुंच गए. यहां पहुंचने पर सीएम सीधा राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. इस बीच प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने भी फोन पर मुख्यमंत्री से बात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.