MP News: ड्रग फैक्ट्री में क्या कर रही थी पुलिस की वर्दी? सब-इंस्पेक्टर की ID मिलने से मचा हड़कंप
रतलाम में ड्रग माफिया दिलावर खान की कोठी पर बड़ी कार्रवाई के बाद गायब हुए कैश और सीसीटीवी डीवीआर ने पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं. कोठी से निलंबित पुलिस अधिकारी की वर्दी मिलना और करोड़ों के कारोबार के बावजूद 'शून्य' नकद राशि की बरामदगी मामले को संदिग्ध बना रही है.
ADVERTISEMENT

मध्यप्रदेश न्यूज
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में ड्रग्स के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, लेकिन अब यह कार्रवाई पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही गंभीर सवाल खड़े कर रही है. जावरा के चिकलाना गांव में ड्रग माफिया दिलावर खान (दिलावर लाला) की आलीशान कोठी पर छापा मारकर पुलिस ने करीब 10 किलो एमडी ड्रग और 300 लीटर केमिकल बरामद किया लेकिन कोठी से नकद राशि (Cash) और सीसीटीवी का डीवीआर (DVR) गायब मिलना चर्चा का विषय बना हुआ है.