उत्तराखंड: चमोली की फूलों की घाटी बंद! अब छह महीने तक नहीं जा सकेंगे टूरिस्ट्स, जानें कब खुलेंगे गेट

Valley of Flowers Uttarakhand: उत्तराखंड के चमोली स्थित फूलों की घाटी 31 अक्टूबर से अगले छह महीनों के लिए बंद कर दी गई है. इस बार घाटी में कुल 15,401 टूरिस्ट पहुंचे. इनमें 416 विदेशी पर्यटक थे.

ADVERTISEMENT

Uttarakhand  Valley of Flowers 
Uttarakhand  Valley of Flowers 
Google CTA

Valley of Flowers Uttarakhand: उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल फूलों की घाटी को 31 अक्टूबर 2025 को शीतकाल के लिए पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है. इस दौरान नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने घाटी का एंट्री गेट को सील कर दिया. इससे अब अगले छह महीनों तक यहां पर टूरिस्ट्स की आवाजाही को पूरी तरह से रोक दी गई है.

इस दौरान खुली रहती है घाटी

आपको बात दें कि फूलों की घाटी हर साल 1 जून से 31 अक्टूबर तक ही टूरिस्ट्स के लिए खुली रहती है. इस साल भी घाटी का गेट 1 जून को खोला गया था. घाटी की मुख्य सुंदरता 15 जुलाई से 15 सितंबर के बीच चरम पर होती है. इस दौरान यहां पूरे क्षेत्र में रंग-बिरंगे फूल खिले रहते हैं. ऐसे में हर साल देश-विदेश के टूरिस्ट्स यहां की प्रकृति खूबसूरती को देखने पहुंचते हैं. बातें कि ये घाटी अपनी 87.5 वर्ग किलोमीटर की हरी-भरी भूमि में लगभग 500 प्रजातियों के दुर्लभ फूलों की अद्भुत विविधता के लिए विश्व प्रसिद्ध है.

यहां देखें फूलाें की घाटी का वीडियो

विदेशी पर्यटकों ने तोड़ा रिकॉर्ड

इस साल फूलों की घाटी में कुल 15,401 पर्यटक पहुंचे. ये पिछले साल यानी 2024 की तुलना में लगभग 18% कम है. बीते साल 19,401 लोग यहां पहुंचे थे. हालांकि,  विदेशी पर्यटकों के आने से एक नई उम्मीद जगी है. इस बार कुल 416 विदेशी पर्यटक घाटी पहुंचे थे. इसने पिछले चार वर्षों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया है और एक नया रिकॉर्ड बना दिया है.

राजस्व और कम पर्यटकों की वजह

वहीं, इस साल फूलों की घाटी की कुल आय ₹33,28,050 रही. डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि घाटी में कुल लगभग पांच सौ इक्कीस जंगली फूलों की प्रजातियां पाई जाती हैं. उन्होंने इस साल पर्यटकों की संख्या में आई कमी का कारण बताते हुए कहा कि अत्यधिक बरसात और कुछ आपदाओं के कारण रास्ते बीच-बीच में बंद रहे.  इसके चलते इस क्षेत्र में टूरिस्टों की आना थोड़ा कम रहा.

ये भी पढ़ें: ऋषिकेश: 82 साल की दादी ने लगाई 117 फीट ऊंची छलांग! बंजी जंपिंग कर बनाया नया रिकॉर्ड, देखें वीडियो