आरा में मुखिया के घर में मिला AK-47, मामला सामने आते ही चौंके लोग

Ara Crime News: आरा के बेलाउर गांव में पुलिस और STF की संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए. मुखिया उर्मिला देवी के पति उपेंद्र चौधरी गिरफ्तार हुए, जबकि उनका देवर बुटन चौधरी फरार है. चुनाव से पहले इतनी बड़ी बरामदगी से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
बरामद हुई AK-47 के साथ अन्य सामाग्री
Google CTA

आरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है. पुलिस ने सोमवार देर रात उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में छापेमारी कर 147 प्रतिबंधित हथियार, 2 हैंड ग्रेनेड, 4 मैगजीन, 43 जिंदा कारतूस और नगद राशि जब्त की है.