राहुल गांधी के सुरक्षाकर्मी ने कन्हैया कुमार को दिया धक्का? बेगुसराय में पदयात्रा का ये वीडियो हुआ वायरल

BiharNews: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी एक्टिव हो गए हैं. सोमवार को उनकी 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा बेगूसराय पहुंची. इस दौरान वहां भारी जनसैलाब देखने को मिला. इस बीच राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने कन्हैया कुमार को पीछे धकेल दिया.

ADVERTISEMENT

तस्वीर: स्क्रीनग्रैब
तस्वीर: स्क्रीनग्रैब
Google CTA

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को बिहार की एक दिवसीय यात्रा पर पटना पहुंचे. ये 3 महीने के अंदर उनका तीसरा दौरा है. जल्द ही बिहार में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में राहुल गांधी राज्य में पार्टी को मजबूत करने की कोशिश में लगे हुए हैं. इसी को लेकर आज उनकी 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा बेगूसराय पहुंची. इस दौरान उनकी पदयात्रा में समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. खास बात ये रही कि इस भीड़ में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी राहुल गांधी के साथ चलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भीड़ और सुरक्षा के चलते वो कुछ दूर पीछे ही रह गए.