अनंत सिंह को पटना सिविल कोर्ट ने दिया बड़ा झटका, जमानत याचिका पर सामने आई बड़ी जानकारी

Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह को पटना सिविल कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. दुलारचंद यादव हत्या मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई है और अब वे जेल में ही रहेंगे. जानें पूरा अपडेट और केस से जुड़ी अहम जानकारी.

ADVERTISEMENT

Anant Singh News
अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज (Photo: ITG)
Google CTA

बिहार विधानसभा चुनाव में बाहुबलियों का गढ़ कहे जाने वाले मोकामा में एक बार फिर अनंत सिंह की जीत हुई और वे विधायक बन गए. लेकिन वे फिलहाल मोकामा में हुए दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में जेल में बंद है. इसी बीच अनंत सिंह को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है. जदयू के बाहुबली विधायक और छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह की जमानत याचिक खारिज हो गई है. यानी की अनंत सिंह अभी जेल में ही बंद रहेंगे और उनके बाहर आने की कोई संभावना नहीं है.