Bihar Politics: नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनते ही तेजस्वी यादव का आया पहला रिएक्शन
Bihar Politics: बिहार में नीतीश कुमार के 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए नई सरकार से वादों को पूरा करने और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की अपील की है.
ADVERTISEMENT

नीतीश कुमार के सीएम बनते ही तेजस्वी यादव का आया पहला रिएक्शन(फाइल फोटो)
बिहार चुनाव में जीत के बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है. सीएम के साथ-साथ 26 और नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है. इसी बीच तेजस्वी यादव को लेकर खूब चर्चा हो रही थी कि क्या वे इस शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे या नहीं? हालांकि तेजस्वी यादव समारोह में तो नहीं पहुंचे थे लेकिन अब उनका पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते हुए नीतीश सरकार को अपने वादों को पूरा करने की बात कही है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी बात.