जन सुराज समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या पर अनंत सिंह का आया पहला रिएक्शन, पूरी घटना को नैरेट किया

Anant Singh News: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा फायरिंग मामले में बाहुबली नेता अनंत सिंह का पहला रिएक्शन सामने आया है. जन सुराज समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या पर उन्होंने सूरजभान सिंह को जिम्मेदार ठहराया है. अनंत सिंह ने कहा कि वे इलाके में प्रचार करने गए थे तभी विरोधी गुट ने नारेबाजी और तोड़फोड़ शुरू कर दी.

ADVERTISEMENT

मोकामा में हुई गोलिबारी पर अनंत सिंह का आया पहला रिएक्शन
मोकामा में हुई गोलिबारी पर अनंत सिंह का आया पहला रिएक्शन
google news

Anant Singh News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बाहुबली विधायक अनंत सिंह के मोकामा क्षेत्र में जन सुराज समर्थक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. इसी बीच जन सुराज समर्थक इस हत्या का आरोप अनंत सिंह पर लगाने लगे. लेकिन अनंत सिंह ने इस मामले का पूरा जिम्मेदार सूरजभान सिंह को ठहराया है. अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस घटना की पूरी कहानी बताई और यह भी कहा कि दुलाल चंद यादव ने ही पहले उनके समर्थकों को मारा-पीटा.