जयपुर: BJP सांसद राव राजेंद्र सिंह को क्यों ढूंढ रहा हाईकोर्ट, अनिल चोपड़ा के आरोपों के बाद पलटेगा इस सीट पर खेल?
बीजेपी सांसद राव राजेंद्र सिंह को ढूंढ रहा हाईकोर्ट, दीवार से लेकर पेपर तक नोटिस. जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट के हार-जीत का विवाद कोर्ट पहुंचा.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
लोकसभा चुनाव हुए डेढ़ साल होने वाले हैं, लेकिन कई सीटों पर हार-जीत का विवाद चल रहा है. मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंचा हुआ है. ऐसी एक सीट है जयपुर रूरल लोकसभा सीट जहां 2024 के चुनाव में बीजेपी के राव राजेंद्र सिंह की जीत हुई थी. कांग्रेस के अनिल चोपड़ा 1615 वोटों से हारे थे.