पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के पास कितनी संपत्ति? एफिडेविट में पति के नाम के सामने लिखी ऐसी बात कि अब हो रही चर्चा
Bihar Election 2025: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने काराकाट से निर्दलीय नामांकन किया है. उनके एफिडेविट में पति के नाम के सामने लिखा “परित्यक्त की वजह से पता नहीं”, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है. हलफनामे में उन्होंने 18.8 लाख की संपत्ति, ग्रैंड विटारा कार और 30 ग्राम सोना बताया है.
ADVERTISEMENT

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के पास कितनी संपत्ति
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बीते कल यानी 20 अक्टूबर को काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया. साथ ही उन्होंने 30KM लंबा रोड शो भी किया. लेकिन इसके बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं.