बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, निर्वाचन आयोग ने जारी किया लेटर

Bihar Elections Date: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट! निर्वाचन आयोग ने लेटर जारी कर 6 अक्टूबर तक ट्रांसफर-पोस्टिंग पूरी करने का निर्देश दिया, जल्द हो सकता है चुनाव ऐलान.

ADVERTISEMENT

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर निर्वाचन आयोग ने लेटर जारी किया, जल्द हो सकता है चुनाव ऐलान।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मु्ख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी किया लेटर
Google CTA

Bihar Elections Date: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है. बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने चुनाव के मद्देनजर एक लेटर जारी किया है. इस लेटर में साफ निर्देश दिए गए है कि 6 अक्टूबर तक सरकारी पदाधिकारियों और कर्मियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग की प्रक्रिया को पूरी की जाए. लेटर जारी होने के बाद यह कयास लगाए जा रहे है कि इस प्रक्रिया के पूरी होते ही मुख्य चुनाव आयुक्त बिहार दौरे पर आएंगे और चुनाव की औपचारिक घोषणा करेंगे यानी 6 अक्टूबर के बाद किसी भी पल चुनाव का ऐलान हो सकता है.