यूपी-बिहार वालों के लिए दिवाली और छठ में रेलवे में दी बड़ी सहूलियत, 15 नवंबर तक दौड़ेंगी 12000 स्पेशल ट्रेनें!

Festival Special Train: दिवाली और छठ पूजा पर रेलवे की बड़ी सौगात! 1 अक्टूबर से 15 नवंबर तक 12000 स्पेशल ट्रेनें, भीड़ कम करने और यात्रियों की सहूलियत के लिए.

ADVERTISEMENT

12000 Special Trains for Diwali and Chhath 2025
12000 Special Trains for Diwali and Chhath 2025
Google CTA

त्योहारी सीजन शुरू होते ही लोग अपने घर जाने की तैयारियों में जुट जाते है. इसी कड़ी में देश के अलग-अलग कोने में रहने वाले बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग भी दिवाली और छठ पूजा में घर आने के लिए टिकट बुक करने में लगे है. ऐसे ही लोगों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी तैयारी की है. रेलवे इस बार त्योहारी सीजन में 12000 स्पेशल ट्रेनें चलाएगी जो कि 1 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलेगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद इसकी जानकारी साझा की है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.