Bihar Election 2025: कांग्रेस पार्टी ने सुपौल सीट पर कर दिया खेल, ऐन वक्त पर बदल दिया उम्मीदवार, जानें वजह
Bihar Election 2025: कांग्रेस ने सुपौल सीट पर बड़ा दांव खेला है. नामांकन के आखिरी दिन पार्टी ने अचानक उम्मीदवार बदल दिया. पहले इस सीट से अनुपम को टिकट दिया गया था, लेकिन उनके पुराने विवादित ट्वीट वायरल होने के बाद कांग्रेस ने उनका टिकट काटकर मिन्नत रहमानी को मैदान में उतार दिया.
ADVERTISEMENT

सुपौल सीट पर कांग्रेस ने बदला उम्मीदवार
बिहार में चुनाव से पहले इस बार माहौल काफी गरमाया हुआ है. आज दूसरे और आखिरी फेज चुनाव के नामांकन के लिए आखिरी दिन है लेकिन महागठबंधन में सीट शेयरिंग ही फाइनल नहीं हुआ है. सीट बंटवारा नहीं होने की वजह से कई सीटों पर घटक दल के प्रत्याशी आमने-सामने हो गए है जिससे की चुनाव और भी रोमांचक हो गया है. इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने अपना 61वां उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में उतार दिया है.