जदयू नेता ललन सिंह ने वायरल वीडियो पर दी अपनी सफाई, बोले- राजद का ट्विट भ्रामक, आधा वीडियो किया शेयर

Lalan Singh on Viral Video: जदयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह (Lalan Singh) ने अपने वायरल वीडियो पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि राजद (RJD) ने जानबूझकर वीडियो का आधा हिस्सा जारी किया है और इसे भ्रामक तरीके से पेश किया गया. ललन सिंह ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी को वोट डालने से रोकने की बात नहीं कही.

ADVERTISEMENT

ललन सिंह ने वायरल वीडियो पर दी अपनी सफाई
ललन सिंह ने वायरल वीडियो पर दी अपनी सफाई
google news

Lalan Singh on Viral Video: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जदयू के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर विवादित बयान देने की वजह से केस दर्ज हुआ है. इस मामले में अब ललन सिंह ने खुलकर अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा है कि, राजद ने जो ट्विट किया है उसके हिसाब से ही चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है और FIR दर्ज हुआ है. ललन सिंह ने यह भी कहा कि, हम चुनाव आयोग का सम्मान करते है, लेकिन राजद ने जो वीडियो शेयर किया है वो भ्रामक है क्योंकि वीडियो को आधा जारी किया गया है.