Bihar Chunav 2025: डिग्री को लेकर उठे सवाल तो प्रशांत किशोर ने दे दिया पढ़ाई-लिखाई का पूरा ब्यौरा
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 के बीच प्रशांत किशोर की डिग्री पर उठे सवालों के बाद अब उन्होंने खुद अपनी पढ़ाई-लिखाई का पूरा ब्यौरा दे दिया है. प्रशांत किशोर ने बताया कि उन्होंने साइंस कॉलेज, पटना से 12वीं और लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीबीए (BBA) में ग्रेजुएशन किया है.
ADVERTISEMENT

प्रशांत किशोर ने दिया अपनी पढ़ाई का पूरा ब्यौरा(फाइल फोटो)
राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की डिग्री को लेकर सवाल उठाया था, जिसके बाद सम्राट लगातार जवाब देते फिर रहे है. लेकिन उन्हीं का यह पासा उलटा हो गया और प्रशांत किशोर की पढ़ाई-डिग्री को लेकर सवाल उठने लगे की क्या पीके पढ़े-लिखे है या 12वीं फेल? लेकिन अब प्रशांत किशोर ने इस सवाल का जवाब दे दिया है और उन्होंने अपने पढ़ाई से लेकर डिग्री तक की सारी जानकारी दे दी है. आइए विस्तार से जानते हैं प्रशांत किशोर की पूरी शैक्षणिक योग्यता.