Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव को 'जन नायक' बताने पर गरमाई सियासत, अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कह दी ये बड़ी बात
Tejashwi Yadav News: बिहार चुनाव 2025 में ‘जन नायक’ को लेकर सियासत गरमा गई है. तेजस्वी यादव के पोस्टर पर जननायक लिखे जाने पर अब्दुल बारी सिद्दीकी और तेज प्रताप यादव ने उठाए सवाल. सिद्दीकी ने कहा कि तेजस्वी को जननायक बनने में अभी वक्त लगेगा, वहीं तेज प्रताप ने इसे लालू यादव का छत्रछाया बताया. जानें पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा हैं, इसके कई सियासी रंग देखने को मिल रहे है. कभी चिराग भरे मंच पर नीतीश के पैर छूते है तो कभी नीतीश तेजस्वी के घर खरना का प्रसाद खाने के लिए चले जाते है. इसी बीच 'जन नायक' की उपाधि को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है.