चिराग पासवान की पार्टी ने कर दिया बड़ा ऐलान, विधानसभा चुनाव को लेकर साफ कर दिया अपना रुख

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान की पार्टी ने बड़ा ऐलान किया. लोजपा (आर) ने साफ किया कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए लड़ेगा.

ADVERTISEMENT

चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) ने बिहार चुनाव में नीतीश कुमार को एनडीए का सीएम चेहरा घोषित किया
चिराग पासवान और राजू तिवारी(फोटो-सोशल मीडिया)
google news

बिहार चुनाव से पहले एनडीए और महागठबंधन दोनों में सीएम फेस को लेकर बवाल मचा हुआ है. एक ओर तेजस्वी अपने आप को महागठबंधन का चेहरा बता रहे हैं, तो दूसरी ओर एनडीए में कभी नीतीश कुमार तो कभी चिराग पासवान का नाम सामने आ रहा है. लेकिन इसी बीच अब NDA में सीएम चेहरे के सवाल पर तस्वीर साफ हो गई है. चिराग पासवान की पार्टी(लोजपा -आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने ऐलान कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृ्त्व में ही लड़ा जाएगा.