मुकेश सहनी के डिप्टी सीएम फेस बनते ही बाबूबराही सीट पर RJD का रास्ता साफ, VIP उम्मीदवार बिंदु यादव ने नामांकन वापस लिया
बिहार चुनाव 2025 में महागठबंधन को बड़ी राहत मिली है. डिप्टी सीएम फेस मुकेश सहनी की पहल पर बाबूबराही सीट से वीआईपी प्रत्याशी बिंदु गुलाब यादव ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिससे अब आरजेडी उम्मीदवार अरुण कुशवाहा का रास्ता साफ हो गया है. जानिए बिंदु गुलाब यादव के फैसले की पूरी कहानी, राजनीतिक पृष्ठभूमि और आगे की रणनीति.
ADVERTISEMENT

बिंदु गुलाब यादव ने बाबूबराही सीट से नामांकन वापस लिया
महागठबंधन से तेजस्वी यादव को सीएम और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम फेस बनाने के बाद अब आंतरिक कलह शांत होते हुए दिखाई दे रहा है. मुकेश सहनी के डिप्टी सीएम फेस की घोषणा होने के बाद मधुबनी जिले के बाबूबराही सीट से वीआईपी पार्टी की उम्मीदवार बिंदु गुलाब यादव ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. अब इस सीट पर महागठबंधन की ओर से राजद के अरुण कुशवाहा उम्मीदवार होंगे. मुकेश सहनी ने खुद इस सीट पर पहल पर नामांकन वापस कराया है. माना जा रहा है कि अब धीरे-धीरे महागठबंधन की गांठ सुलझने लगी है.