बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ऐलान, तेजस्वी यादव सीएम और मुकेश सहनी होंगे डिप्टी फेस

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन ने बड़ा ऐलान किया है. आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित किया गया. अशोक गहलोत की मौजूदगी में कांग्रेस और राजद में चली तनातनी खत्म.

ADVERTISEMENT

महागठबंधन की साझा प्रेस कॉन्प्रेंस
महागठबंधन की साझा प्रेस कॉन्प्रेंस
google news

Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव में महागठबंधन के सीएम और डिप्टी सीएम फेस को लेकर जारी खींचतान पर अशोक गहलोत ने विराम लगा दिया है. पटना के मौर्या होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अशोक गहलोत ने तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम फेस और वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम फेस ऐलान कर दिया है. अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि चुनाव जीतने के बाद एक और वर्ग के डिप्टी सीएम होंगे.