सीएम फेस बनते ही तेजस्वी के तीखे तेवर, बोले- "बीजेपी खत्म करना चाहती है जेडीयू, इसलिए यह नीतीश कुमार का आखिरी चुनाव"
Tejashwi Yadav Statement: बिहार चुनाव 2025 में महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को सीएम फेस और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम घोषित किया. ऐलान के बाद तेजस्वी ने बीजेपी-जेडीयू पर तीखा हमला बोला और कहा- यह नीतीश कुमार का आखिरी चुनाव है.
ADVERTISEMENT

महागठबंधन का सीएम फेस बनते ही तेजस्वी यादव ने दिया विस्फोटक बयान
बिहार में चुनाव से पहले महागठबंधन में जारी खींचतान के बीच अब सीएम फेस और डिप्टी सीएम फेस को लेकर सब क्लियर हो गया है. कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेज इस गांठ को सुलझाया और आज अशोक गहलोत ने तेजस्वी यादव को सीएम फेस और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम घोषित किया.