बिहार: चुनाव आयोग ने जिसे बताया 124 साल का वो मिंता देवी आ गईं सामने, पति ने कहा- टेंशन में हैं हम दोनों

बिहार के सिवान जिले की मिंता देवी की उम्र चुनाव आयोग के दस्तावेजों में 124 साल होने पर बवाल मच गया. विपक्ष ने इसे हाथोंहाथ ले लिया. इधर बिहार तक की पड़ताल में सच्चाई सामने आ गई.

ADVERTISEMENT

मिंता देवी 124 साल, Bihar voter list error, 124-year-old voter truth, मिंता देवी उम्र सच, Voter list गलत उम्र, Bihar SIR controversy
तस्वीर: बिहार तक.
Google CTA

संसद भवन के सामने प्रियंका गांधी समेत इंडिया गठबंधन के कई सांसद सफेद टीशर्ट में प्रोटेस्ट करते नजर आए. टीशर्ट पर एक महिला की तस्वीर बनी थी. नाम लिखा था...मिंता देवी. मतदाता सूची में मिंता देवी की उम्र 124 साल बताई गई है. जैसे ही ये डेटा विपक्ष के हाथ लगा तो बवाल हो गया.