बिहार में बीजेपी से ज्यादा सीटों पर लड़ेगी जेडीयू, सीट शेयरिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट

Bihar Elections 2025: बिहार में एनडीए की सीट शेयरिंग फाइनल हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे के बाद आसार लगाए जा रहे थे कि जल्द ही सीट शेयरिंग तय हो जाएगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार में चुनावी साल गहमागहमी से भरा हुआ है. चुनाव के ऐलान से सीटों के बंटवारे तक चर्चाएं खूब तेज हो गई है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि बिहार में एनडीए(NDA) के घटक दलों में सीटों के बंटवारे को लेकर फॉर्मूल पूरी तरह तैयार हो चुका है. पिछले दिनों सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के बाद आसार लगाए जा रहे थे कि जल्द ही इसका ऐलान कर दिया जाएगा. हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एनडीए जल्द इसका ऐलान कर सकता है.