MP Weather Today: मार्च की शुरुआत में ही लू जैसे हालात, इन 5 शहरों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की आहट।
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी बढ़ गई है. 8 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है. नर्मदापुरम 38.1°C के साथ सबसे गर्म रहा.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर तेज होने लगा है. प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है. 8 मार्च को भी पूरे प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है, जबकि कई जिलों में तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
पूरे प्रदेश में मौसम रहेगा शुष्क
भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के सभी संभागों में मौसम शुष्क रहा. कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई. आने वाले दिनों में भी प्रदेश के सभी जिलों में मौसम सूखा ही रहने का अनुमान है और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है.
तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा
प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4°C से लेकर 4.7°C तक अधिक दर्ज किया गया. इंदौर, उज्जैन, रीवा और शहडोल संभाग में तापमान सामान्य से करीब 2.4 से 3 डिग्री तक अधिक रहा, जबकि भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और सागर संभाग में तापमान 3.4 से 4.7 डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया गया.
यह भी पढ़ें...
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों तक ज्यादा बदलाव नहीं होगा.
इन जिलों में सबसे ज्यादा तापमान
प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान नर्मदापुरम में 38.1°C दर्ज किया गया. इसके अलावा धार में 37.5°C, सीहोर जिले के भैरुंदा में 37.2°C, भोपाल के बैरसिया में 37.1°C और दमोह में 37°C तापमान दर्ज हुआ.
इन जिलों में अपेक्षाकृत कम तापमान
प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 30.2°C दर्ज किया गया. इसके अलावा अमरकंटक (अनूपपुर) में 30.6°C, चित्रकूट (सतना) में 30.8°C, कटनी जिले के करौंदी में 32.8°C और रीवा में 33.2°C अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ.
रात का तापमान किन जगहों पर कम
न्यूनतम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी में 11.2°C के साथ सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. इसके बाद कटनी के करौंदी में 11.8°C, मंदसौर में 12.2°C, शाजापुर के गिरवर क्षेत्र में 12.6°C और राजगढ़ में 13°C न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ.
इन शहरों में रात भी रही गर्म
कई जिलों में रात का तापमान भी ज्यादा रहा. देवास जिले के कन्नौद में 20.9°C न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ. इसके अलावा सिवनी में 19.4°C, सागर में 19.2°C, धार में 19.1°C और खरगोन तथा नर्मदापुरम में करीब 19°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
भोपाल में कैसा रहेगा 8 मार्च का मौसम
भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में 8 मार्च को आसमान साफ रहने की संभावना है. हल्की धुंध रह सकती है और हवा की औसत गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान करीब 35°C और न्यूनतम तापमान लगभग 15°C रहने की संभावना है.










