बिहार बनाम बीड़ी विवाद, X पोस्ट पर हुआ बवाल तो बैकफुट पर आई कांग्रेस, मांगी माफी
Bihar politics controversy : कांग्रेस के 'बीड़ी और बिहार' पोस्ट पर बवाल मचने के बाद अब केरला कांग्रेस बैकफुट पर आ गई है और फिर एक पोस्ट कर माफी मांग लिया है.
ADVERTISEMENT

बिहार में बीड़ी विवाद पर घिरी कांग्रेस
Bihar politics controversy: बिहार में चुनावी साल विवादों से घिरता नजर आ रहा है. महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी के मां को गाली देने का विवाद थमा ही नहीं था एक और विवाद उठ खड़ा हुआ है. कांग्रेस केरला के एक पोस्ट ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी जिसमें उसने लिखा कि, 'बीड़ी और बिहार दोनों 'B' से शुरू होते है.' इस पोस्ट को बिहार एनडीए के नेताओं ने बिहारियों का अपमान बताया है और साथ ही इसे लेकर जमकर तंज कसा है. लेकिन अब कांग्रेस बैकफुट पर आ गई है और माफी मांग लिया है. आइए विस्तार से जानते है पूरा मामला?
