नवरात्रि से छठ तक ट्रेन टिकट का टेंशन खत्म! रेलवे यूपी-बिहार के लिए चलाएगा 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
Railway Festival Special Trains 2025: नवरात्रि, दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए ECR जोन से 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.
ADVERTISEMENT

यूपी-बिहार के लोगों के लिए रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा
सितंबर का महीना चढ़ चुका है और इसके साथ ही त्योहारों का सीजन भी आ गया. नवरात्रि, दीवाली और बिहारियों के महान पर्व छठ पूजा जैसे त्योहारों पर हर साल बिहार और यूपी जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ होती है. ऐसे में भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करता है.
