तेजस्वी के बाद अब घिरे बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, दो वोटर आई कार्ड मामले में चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

Bihar election 2025: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पर दो वोटर आईडी रखने का आरोप, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस. तेजस्वी यादव के बाद अब राजनीतिक घमासान तेज. जानें पूरा मामला और विजय सिन्हा की सफाई.

ADVERTISEMENT

"बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को दो वोटर आईडी मामले में चुनाव आयोग का नोटिस"
दो वोटर आई कार्ड मामले में चुनाव आयोग ने विजय सिन्हा को भेजा नोटिस
google news

Bihar election 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले SIR(Special Intensive Revision) की प्रक्रिया हुई जिसमें की 65 लाख लोगों के नाम काट दिए गए. इसके बाद बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया की उनका नाम काट दिया गया है और अपना दूसरा एपिक नंबर दिखाया. इसपर चुनाव आयोग ने उन्हें अलग-अलग वोटर आईडी नंबर रखने के मामले से स्पष्टीकरण मांगा था.