बिहार: चुनावी मैदान में उतरेंगे नीतीश कुमार के बेटे निशांत! JDU दफ्तर के बाहर पोस्टर से मची हलचल

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार के बेटे निशांत को राजनीति में लाने की मांग जोर पकड़ रही है, जिसे लेकर JDU कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पोस्टर लगाए हैं. अब तक राजनीति से दूर रहे निशांत को लेकर पार्टी में नई पीढ़ी के नेतृत्व की उम्मीद जताई जा रही है.

ADVERTISEMENT

nITISH kUMAR
nITISH kUMAR
Google CTA

इस बार के विधानसभा चुनाव में बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की एंट्री होने की चर्चा तेज हो गई है. पटना में जनता दल (यूनाइटेड) के ऑफिस के बाहर रविवार यानी 10 अगस्त को एक पोस्टर भी नजर आया जिसमें साफ-साफ लिखा था कि 'कार्यकर्ताओं की मांग, चुनाव लड़े निशांत'.