Bihar Weather Update News: बिहार में मौसम का तांडव जारी, तूफानी हवाएं आज भी मचाएंगी तबाही, 24 जिलों में अलर्ट

Bihar Weather Update News: बिहार में बीते 10 दिनों से मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. आंधी, तूफान और लगातार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. बुधवार सुबह भी कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को प्रभावित किया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
AI इमेज
Google CTA

बिहार में मौसम इन दिनों कहर बनकर टूटा है. बीते कुछ दिनों से हालात ऐसे हैं मानो आसमान से आफत बरस रही हो. कहीं आंधी-तूफान तो कहीं बारिश की बौछार. 10 दिनों से बिहार के लोग तूफानी सुबह और बारिश के साये में अपनी जिंदगी गुजार रहें है. बुधवार की सुबह जब लोगों ने आंखें खोलीं तब कई जिले बारिश के चपेट में थे. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण (छपरा), मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल जिलों में कई शहर बारिश से भींग रहे थे. साथ ही तेज हवाएं और आसमान में छाए काले बादलों ने माहौल को और डरावना बना दिया.