जनता की समस्या सुन बीजेपी विधायक रामसूरत राय ने किसे कह दिया कोढ़ी? वीडियो हो रहा वायरल
BJP MLA Viral Video: मुजफ्फरपुर में BJP विधायक रामसूरत राय ने सड़क की शिकायत करने पर युवक को कह दिया 'कोढ़ी', वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल.
ADVERTISEMENT

BJP विधायक रामसूरत राय
BJP MLA Viral Video: सोशल मीडिया में आए दिन आपको कुछ ना कुछ वायरल वीडियो फोटो देखने को मिल ही जाता है. इसी बीच बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में औराई विधानसभा भाजपा क्षेत्र के भाजपा विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामसूरत राय एक अजीबो-गरीब बयान दे रहे है. फिलहाल यह वीडियो आग की तरह फैल रहा है जिसपर यूजर्स कमेंट्स भी कर रहे है. आइए जानते है इस वायरल वीडियो की इनसाइड स्टोरी.
