दिल्ली में बिहार कांग्रेस मीटिंग में पप्पू यादव ने ऐसा क्या कि अब मचा सियासी बवाल!

Pappu Yadav statement: दिल्ली में हुई बिहार कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक के दौरान सांसद पप्पू यादव के एक बयान ने सियासी भूचाल ला दिया. पप्पू यादव ने खुलकर कहा कि कांग्रेस को बिहार में खुद को मजबूत करने के लिए राजद से अलग होना होगा. इस बयान के बाद कांग्रेस-राजद संबंधों, महागठबंधन की भविष्य की रणनीति और बिहार की राजनीति को लेकर नई बहस छिड़ गई है.

ADVERTISEMENT

Pappu Yadav statement
पप्पू यादव के बयान ने मचाई सियासी हलचल
Google CTA

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद से ही महागठबंधन खेमे में उथल-पुथल मची हुई है. बीते दिनों तो महागठबंधन के दो मजबूत स्तंभ कांग्रेस और राजद की आंतरिक कलह भी सामने आई थी, जब दोनों ही पार्टी के नेताओं ने एक-दूसरे को बोझ बता दिया था. राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने एक बड़ा बयान देते हुए तो यहां तक कह दिया था कि बिहार में कांग्रेस को राजद के दम पर ही कुछ सीटें मिलती है. इसी बीच अब बीते कल यानी शु्क्रवार को दिल्ली में बिहार कांग्रेस नेताओं की एक मीटिंग हुई, जिसमें सांसद पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस को राजद से अलग होना ही होगा. आइए विस्तार से जानते हैं इस मीटिंग में क्या-कुछ हुआ?