चिराग के घर में जमीन का बंटवारा, पारिवारिक संपत्ति विवाद के चलते बिगड़ी राजकुमारी देवी की तबीयत
राजकुमारी देवी ने अपने बेटे चिराग पासवान को सलाह दी है कि वे जल्द से जल्द गांव की जमीन का कानूनी रूप से बंटवारा करवा लें नहीं तो आगे चलकर उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: बिहार तक.
बिहार की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी की तबीयत खराब हो गई है. वे इन दिनों खगड़िया जिले के शहरबन्नी स्थित अपने पैतृक आवास पर रह रही हैं जहां परिवारिक विवाद के कारण उनकी सेहत और बिगड़ गई है. डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है और घर पर ही उनका इलाज जारी है.